बलिया में बीजेपी नेता को बदमाशों ने गोली मारी, हालत गंभीर, वाराणसी रेफर

यूपी के योगी सरकार उत्तर प्रदेश में अपराध कम होने का कितना भी दावा क्यों न कर ले जमीनी हकीकत कुछ और है साथ ही अपराधियों के हौसले भी बुलंद है। होली के रात बलिया के रसड़ा में एक स्थानीय बीजेपी नेता को बदमाशों ने गोली मार दी।

जिसके बाद  बदमाश गोली मारने के बाद उनकी दुकान की चाभियां भी छीन कर भाग निकले ।  भाजपा नेता को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत चिंताजनक होने पर डाक्टरों ने उसे वाराणसी के लिये रेफर कर दिया गया।

बता दें की बीजेपी नेता व व्यापारी सकेत सिंह (गोल्डेन सिंह) की रसड़ा क्षेत्र में सबमर्सिबल पंप की दुकान है। होली के दिन दुकान बंद कर रात में घर जाते समय अपराधियों ने रास्ते में ही गोली मारकर चाभियां छीन लीं। सकेत सिंह वहीं घायल होकर गिर पड़ा।

किसी तरह लोगों घटना का पता चलने पर साकेत को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। हौसला बुलंद अपराधियों ने साकेत से छीनी हुई उसी चाभी से दुकान खोलकर चोरी भी की। इसकी जानकारी लोगों को हुई तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

लोगों में इस बात को लेकर गुस्सा है कि पुलिस ने घायल की चाभियां चोरी होने की ओर ध्यान नहीं दिया, अगर दिया होता तो चोर पकड़े जा सकते थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago