बीजेपी प्रत्याशी नीरज शेखर के फेफना विधानसभा चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन

भाजपा लोकसभा प्रत्याशी नीरज शेखर इन दिनों सभी विधानसभाओं के अधिकतर मंडलों एवं स्थानों में जनसंवाद कार्यक्रमों में उपस्थित होकर चुनाव में समर्थन और विश्वास की मांग कर रहे हैं। विभिन्न विधानसभाओं के कार्यालय उद्घाटन और मंडल की बैठक भी सुचारू रूप से चल रही हैं।

नीरज शेखर विधानसभा बैरिया के विभिन्न स्थान पर जनसंवाद कार्यक्रमों में उपस्थित रहें,भाजपा प्रत्याशी ने अठगांवा,ठेकहा,शोभा छपरा,लक्ष्मण छपरा,धतूरी टोला,सेवक टोला आदि स्थानों पर जनता जनार्दन से संवाद स्थापित किया।

बलिया लोकसभा क्षेत्र के फेफना विधानसभा का चुनाव कार्यालय उद्घाटन फेफना के महर्षि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के निकट अपना लखनऊ मार्ग बलिया में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम,सेवायोजन एवं समन्वय विभाग के मंत्री अनिल राजभर उपस्थित रहें, उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सपना भारत के स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष तक विकसित भारत बनाने का है और हम सभी नीरज शेखर  का समर्थन करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के सपने को साकार करेंगे।

हम सभी का सौभाग्य है कि बलिया को ऐसा जनप्रतिनिधि चुनने का अवसर मिला है और हम इस अवसर का लाभ लेकर बलिया लोकसभा क्षेत्र से पूर्ण बहुमत से नीरज शेखर को विजयी बनाएंगे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी बलिया के जिला अध्यक्ष संजय यादव  ने भी समस्त उपस्थित जनता जनार्दन से नीरज शेखर  को पूर्ण समर्थन देने की बात कही।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago