आपने शायद ही पहले कभी सुना हो कि थाने में किसी अधिकारी या आरक्षक का जन्मदिन मनाया गया हो, लेकिन बलिया के गड़वार थाने में ऐसा हुआ है। थाने के मेहनती हेड कांस्टेबल इंद्रजीत का जन्मदिन थाने पर ही सभी साथियों के द्वारा मनाया गया। थाने में सभी अधिकारी और कर्मचारी गणों ने इंद्रजीत को जन्मदिन की बधाई दी। इंद्रजीत ने केक काटकर सभी साथियों का मुंह मीठा कराया।
बता दें कि पुलिस कर्मी के जन्मदिन में थाने का पूरा स्टाफ मौजूद रहा। इस दौरान सभी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस खुशी के मौके पर इंद्रजीत ने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा कि थाने में उनका जन्मदिन मनाया जाएगा।
इस दौरान मौजूद SHO संजय शुक्ला ने बताया कि हम लोगों को जन्मदिन पर छुट्टी नहीं मिलती। ऐसे में हम अपना जन्मदिन अपने पुलिस परिवार के साथ ही मनाते हैं। अब आगे भी ये पहल जारी रहेगी।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…