Categories: बलिया

बलिया में धूमधाम से मनाई जाएगी शहीद मंगल पांडेय की जयंती

बलिया में 19 जुलाई को अमर शहीद मंगल पांडेय की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इसको लेकर जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने प्रेसवार्ता कर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 19 जुलाई को सुबह 7:30 बजे से उनके पैतृक गांव नगवा में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। उसके बाद 9:30 से 10:30 बजे तक मंगल पांडे चौराहा से टाउन हॉल तक रैली निकलेगी।

इसके साथ ही टाउन हॉल में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है। वहीं कदम चौराहा, भृगु आश्रम तिराहा, शहीद स्मारक स्थल व टाउन हॉल में नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन होगा। जयंती के अवसर पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम में होंगे। बहुउद्देश्यीय सभारा में दोपहर 12 से 3 बजे तक कार्यक्रम होगा। जिसमें गायक गोपाल राय व रामकृपाल मंगल पांडे की वीरता पर लोकगीत प्रस्तुत करेंगे। फौजदार सिंह देशभक्ति गीत गाएंगे। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय द्वारा शहीद मंगल पांडे पर आधारित नाटक का मंचन किया जाएगा।

वहीं प्रेसवार्ता के दौरान डीएम ने अन्य मुद्दों को लेकर भी बातचीत की। उन्होंने बताया कि बसंतपुर में कूड़ा निस्तारण केंद्र को चालू किया जाएगा। केंद्र के निर्माण में आने वाली बाधाओं को दूर किया जाएगा। वहीं प्लास्टिक मुक्त बलिया के लिए लोगों से सहयोग की अपील की। उन्होंने बताया कि प्रशासन के द्वारा मुहिम चलाई जा रही है, जिसके अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय के बच्चे अपने घर से एक प्लास्टिक जरूर लेकर स्कूल आएंगे। उस प्लास्टिक को इकट्ठा कर निस्तारण के लिए औद्योगिक आस्थान भेज दिया जाएगा। इस प्रकार जरूर सिंगल यूज़ प्लास्टिक कम होगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago