बलिया में बर्ड फ्लू की आहट, बेल्थरा रोड में मृत मिले कौवे, इलाके में दहशत !

बेल्थरारोड डेस्क :  बलिया में भी अब बर्ड फ्लू की आहट होने लगी है। जिले के बेल्थरा रोड में मंगलवार की शाम आठ मृत कौवे के पाए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई।

बेल्थारा रोड नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ डीएवी- बीबीपुर मार्ग के बीच मंगलवार की शाम आधा आठ कौवे मृत मिलने की सूचना पर पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची।  खबर लगते ही प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है वही इससे लोगों में दहशत फैल गई है चर्चाओं का बाज़ार गर्म हो गया है।

वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि ठंड के चलते कौवों की मौत हो सकती है। कौवों की मौत को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। कौवों के मरने का मामला संज्ञान में आते ही उप जिलाधिकारी सर्वेश कुमार ने पशु चिकित्साधिकारी को जांच करने का निर्देश दिया।

चिकित्साधिकारी ने घटनास्थल पर पहुंच मरे हुए कौवों को अलग-अलग पैक कर जांच के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया ।बताया जाता है कि कौवों को मरते देख लोगों ने शोर मचाया। आसपास के लोग मौके पर इकट्ठे हो गए तथा गंभीरता से इस मामले को लेते हुए लोगों ने उपजिलाधिकारी यादव को इसकी सूचना दी।

सूचना पाते ही एसडीएम सर्वेश कुमार ने पशु चिकित्साधिकारी डॉ बद्रीनाथ पाठक को मौके पर पहुंच कार्रवाई का निर्देश दिया। डॉ पाठक ने पहुंच मरे हुए कौवों को अलग-अलग बॉक्स में पैक कर जांच के लिए बलिया भेज दिया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago