Categories: बलिया

बलिया के सुरहाताल में 10 से 12 दिसंबर तक चलेगा पक्षी महोत्सव, डीएम ने ली अधिकारियों की बैठक

बलिया के सुरहा ताल में पक्षी महोत्सव को लेकर तैयारियां चल थी हैं। 10 दिसंबर से तीन दिवसीय महोत्सव का आगाज होगा। महोत्सव को लेकर जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने अपने आवास पर स्थित सभागार में बैठक ली।

उन्होंने महोत्सव की तैयारियों की जानकारी ली साथ ही निर्देश दिया कि महोत्सव में भारी संख्या में सैलानी और बच्चे आएंगे अतः सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाए। बता दे कि 10 से 12 दिसंबर तक चलने वाले इस महोत्सव में नौकायन भी होगा। जिसको लेकर डीएम ने एसडीएम सदर को निर्देश दिया कि नौकायन कराते समय सुरक्षा गार्डों की तैनाती कर ली जाए और पहले से ही उनकी ट्रेनिंग करा ली जाए, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

उन्होंने कहा कि नौकायन करते समय लोगों को सुरक्षा के लिए सेफ्टी गार्ड अवश्य पहनाए जाए और सीमित संख्या में ही लोगों को नावो पर बैठाया जाए। साथ ही बच्चों के मनोरंजन और उनके जलपान के लिए पहले से व्यवस्था कर ली जाए। सैलानियों के बैठने,खाने-पीने और शौचालय की व्यवस्था की जाए। वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था पहले से तय कर तय कर ली जाए।

बता दें कि इस महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत नृत्य, रंगोली , वाद विवाद, फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन भी महोत्सव में किया जाएगा। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र उसी समय उपलब्ध करा देने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया। बता दें कि कल जिलाधिकारी दोपहर एक बजे जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर पक्षी महोत्सव के लोगो का अनावरण करेंगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago