बलिया। बिना सूचना ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहे चितबड़ागांव के अधिशासी अधिकारी को अपर कलेक्टर ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अपर कलेक्टर ने जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
बता दें कि अपर जिलाधिकारी (भू राजस्व एवं प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय) ने 7 दिसंबर को नगर पंचायत चितबड़ागांव के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार को कहा है कि 4 दिसंबर से बिना सूचना के कार्यालय से आपके लगातार गैरहाजिर रहने के कारण कार्यालय कार्य पूर्णतया ठप पड़ गया है। ऐसे में स्थानीय नागरिक काम से आते हैं लेकिन अधिशासी अधिकारी की अनुपस्थिति के कारण जनप्रतिनिधियों को कोसते हुए लौट जाते हैं।
गौरतलब है कि अधिशासी अधिकारी बीते दिसंबर से बिना सूचना के अपनी ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहे हैं। जिससे नगर पंचायत के लोग काफी ज्यादा परेशान हैं। उनके काम पूरे नहीं हो पा रहे हैं। जनता की परेशानियों को देखते हुए ही अपर कलेक्टर ने उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…