बलिया के बांसडीह-सहतवार मार्ग पर बाइकसवार 2 युवक हादसे का शिकार हो गए। ये हादसा इतना गंभीर था कि एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रुप से घायल है, जिसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, सिकन्दरपुर कस्बा के न्यू मार्केट निवासी नवीन मिश्र 23 वर्ष व अभिषेक मिश्र 21 वर्ष पुत्रगण विनय मिश्रा पटना एसटीईटी की परीक्षा देने बाइक से गए हुए थे। जहां से रात 10 बजे के करीब सहतवार की ओर से बांसडीह के रास्ते अपने घर जा रहे थे, जैसे ही जितौरा गांव के पास पहुँचे कि बाइक सड़क किनारे रोड रोलर से टकरा गई।
ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को पीएचसी बांसडीह ले गई, जहां डाक्टरों ने नवीन मिश्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अभिषेक की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…