Categories: बलिया

बलिया में बिहार के युवक ने फांसी लगाकर दी जान, दवा प्रतिनिधि के तौर पर करता था काम

बलिया के सदर कोतवाली क्षेत्र में बिहार निवासी एक युवक ने आत्महत्या कर ली। चंद्रशेखर नगर में दवा प्रतिनिधि 28 साल के नितेश पांडेय का शव फांसी पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बताया जा रहा है कि नितेश पांडेय चंद्रशेखर नगर में अकेले ही किराए पर रहते थे। दवा कंपनी मिराकस में प्रतिनिधि (एमआर) का काम करते थे। सुबह साथी एमआर ने ड्यूटी के लिए कई फोन करने के बाद भी नहीं उठाया तो कमरे पर पहुंच गए। कमरा अंदर से बंद था। उन्होंने इसकी जानकारी अधिकारी और पुलिस को दी।
जहां मौके पर भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने कमरे का फाटक तोड़ा और अंदर देखा तो फंदे पर नितेश का शव लटका था। चन्द्रशेखर नगर चौकी प्रभारी पीएन मिश्रा ने बताया कि परिजनों को घटना की सूचना दे दी है, उनके पहुंचने पर पोस्टमार्टम होगा। पुलिस मोबाइल, लैपटॉप और अन्य जरूरी सामान कब्जे में लेकर जांच कर रही है।

Ritu Shahu

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago