Categories: बलिया

बलिया – बालक हत्याकांड में पुलिस के हाथ 3 दिन बाद भी खाली, पुलिस की 4 टीम कर रहीं तफ्तीश

बलिया। सुखपुरा क्षेत्र के हनुमानगंज गांव में बालक हत्याकांड में पुलिस के हाथ 3 दिन बाद भी खाली है। हालांकि पुलिस की 4 टीमें तहकीकात करने में जुटी हुई है। खुद एएसपी और सीओ सिटी पूरी रात हनुमानगंज पुलिस चौकी पर मौजूद रहकर टीमों का नेतृत्व कर रहे हैं।

बता दें हनुमानगंज गांव का एक 11 वर्षीय बालक 10 अप्रैल को संदिग्ध रुप से लापता हो गया। खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा तो घरवालों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस इसको गंभीरता से लेने के बजाय समान्य तरीके से जांच-पड़ताल कर रही थी। इसी बीच 12 अप्रैल को घर से कुछ दूरी पर बालक का शव एक गड्ढे में पड़ा मिला।

घटना की जानकारी होने के बाद पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हालांकि पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बलिया-सिकन्दरपुर मार्ग को परिजनों ने जाम कर दिया। खबर पाकर पहुंचे सीओ सिटी के अश्वासन पर करीब डेढ़ घंटे तक चला जाम खत्म हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अप्राकृतिक दुष्कर्म और गला दबाकर हत्या की पुष्टी होने के बाद पुलिस अलर्ट मोड में आ गयी।

जांच की जिम्मेदारी एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने संभाली। सीओ सिटीएसएन वैभव पांडेय के नेतृत्व में पहले 3 और फिर 4 टीमों का गठन हुआ। बताया जाता है कि 2 टीमें दिन में और 2 रात में तहकीकात कर रही है। खुद एएसपी और सीओ सिटी देर रात तक हनुमानगंज पुलिस चौकी में संदिग्धों से पूछताछ कर रहे हैं।

काफी प्रयास के बाद भी अब तक आरोपी पकड़ा नहीं जा सका है। एएसपी का कहना है कि मामले की हर बिंदू से छानबीन की जा रही है। कहा कि घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने की पूरी कोशिश की जा रही है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 week ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago