बलिया के रेलवे स्टेशन का स्वरूप बदलने की कवायद चल रही है। अब स्टेशन पर बलिदानी बलिया के इतिहास की झलक दिखेगी। स्टेशन की हर दीवार आपको ऋषियों, महापुरुषों और बलिदानियों की याद दिलाएगी। स्टेशन को 6 करोड़ रूपये खर्च कर सजाया जा रहा है।
बलिया के स्टेशन को हेरिटेज थीम पर विकसित किया जा रहा है। स्टेशन की बाहरी दीवारों पर धौलपुर के लाल पत्थर लगाए जा रहे हैं तो वहीं पुराने भवन को भी हेरिटेज भवन की तरह बनाया जा रहा है। प्लेटफार्म और यात्री विश्रामालय फाल्स सीलिंग की गई है जिससे स्टेशन बिल्कुल एयरपोर्ट की तरह लग रहा है।
प्लेटफार्म के मुख्य प्रवेश द्वार का जीर्णोद्वार चल रहा है। पुराने छज्जे को तोड़कर गेट को प्लेटफार्म के बराबर और आगे की तरफ गैलरी बनाई जाएगी। यात्री वाहन से उतरकर गैलरी होते हुए प्लेटफार्म पर पहुंच जाएंगे। निर्माण कार्य के चलते यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एंट्री बंद है। यात्री द्वितीय व नए प्रवेश द्वार से प्लेटफार्म पर आ जा रहे हैं।
स्टेशन भवन फसाड की रंग बिरंगी लाइटिंग से जगमग कर रहा है। सुंदरीकरण कार्य पूरा होने के बाद स्टेशन के उत्तरीय क्षेत्र में 12 करोड़ की लागत में दो मंजिला भवन, टिकट काउंटर, प्लेटफार्म संख्या एक की तरफ चार नम्बर पर भी यात्री सुविधा का विस्तार होगा। उसके लिए थ्रीडी नक्शा बनाने का कार्य हो रहा है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…