लाल बालू की तस्करी पर बिहार पुलिस का एक्शन, धंधेबाज ठीठके

रविवार को बिहार पुलिस ने लाल बालू के तस्करों पर नकेल कसा। चांददियर और सिताबदियारा में बिहार पुलिस ने छापा मारा। लगभग 70 पुलिस वालों ने सिताबदियारा क्षेत्र में दबिश दी। पुलिस की टीम को देखकर तस्करों में हड़कंप मच गया। तो दूसरी ओर इन इलाकों में लाल बालू की ढ़ेर देखकर बिहार पुलिस के अधिकारी दंग रह गए। सिताबदियारा और चांददियर इलाके में दूर-दूर तक लाल बालू रखे हुए थे। बिहार सीमा के लाला टोला, रामेश्वर टोला, बैजू टोला, बड़ा बैजू टोला नदी तट पर भी बालू की तस्करी होती देखी गई।

इलाके के लोग बताते हैं कि लगभग हर दिन ढ़ाई सौ नाव से ज्यादा बालू की तस्करी होती है। हर नाव पर लगभग दस घन फीट बालू लोड होता है। लोगों का कहना है कि सिताबदियारा में यह खेल लगभग चार सालों से चल रही है। बताया जाता है कि इतने बड़े स्तर पर बालू की तस्करी पुलिस और नेताओं के शह पर ही हो रहा है। बिहार पुलिस नदी से बालू चोरी करने वालों पर नकेल नहीं कस सकी है। जिसकी वजह से बालू की तस्करी का खेल खुले तौर पर चल रहा है।

बालू के अवैध तस्करी का काम इतने खुले ढ़ंग से हो रहा है कि बीएसटी बांध पर दिन भर ट्रकों का रेला लगा रहता है। बांध पर आवागमन लायक जगह भी नहीं बची है। ट्रकों की लाइन लगी रहती है लेकिन पुलिस कुछ कार्रवाई नहीं करती है। बैरिया के लोग इन तस्करों के चलते परेशान हो चुके हैं। ट्रकों की आवाजाही के चलते सड़के ध्वस्त हो चुकी हैं। लेकिन इसके बावजूद पुलिस कोई सख्त एक्शन नहीं ले रही है।

अनुमान के मुताबिक हर दिन बिहार के कोइलवर और डोरीगंज से करोड़ों के बालू के खेप चांददियर और सिताबदियारा जैसे इलाकों में पहुंच रहे हैं। हालांकि रविवार को पुलिस की छापेमारी से बालू तस्करों में हलचल जरूर है। लेकिन देखने वाली बात होगी कि यह छापेमारी आगे कितना असर दिखाती है?

 

Akash Kumar

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago