उत्तर प्रदेश में अब तक का सबसे बड़ा सामूहिक विवाह समारोह होने जा रहा है। इससे पहले किसी कार्यक्रम में तीन सौ जोड़ों की शादी हुई है लेकिन यहां यह रिकॉर्ड टूटेगा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बलिया के नगरा में 10 दिसंबर को 1001 गरीब युवक-युवतियों का सामूहिक विवाह होगा।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत यह कार्यक्रम नगरा के जनता इंटर कालेज में 10 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान बेल्थरारोड विधायक धनंजय कनौजिया ने इस बात की जानकारी मीडिया को दी । बता दें पहली बार प्रदेश के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ ने ऐसे परिवारों में बड़ी खुशियां भरने के लिये मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की शुरुआत की है।
विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगरा स्थित जनता इंटर कालेज के मैदान में आगामी 10 दिसंबर को आयोजित होने वाले 1001 युवक-युवतियों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे वर और वधू को आशीर्वाद देंगे।
आगामी 22 जुलाई से सभी ब्लाकों पर रजिस्ट्रेशन प्रारंभ कर दिया जाएगा। आज इस संबंध में जिलाधिकारी बलिया नोटिफिकेशन जारी कर देंगे। उन्होंने बताया कि वर-बंधुओं को एनजीओ की तरफ से भी उपहार मिलेगा, जिस पर अभी बात चल रही है।
अधिकारी से लेकर भाजपा कार्यकर्ता तक सामूहिक विवाह को धूमधाम से संपन्न कराने के लिए तैयारी में जुट जायेंगे। बताया जा रहा है कि प्रदेश में अबतक का यह सबसे बड़ा सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन होगा।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…