Categories: बलिया

बलिया एसिड अटैक केस में बड़ा फैसला, दोषी को 10 साल की कैद और 25 हजार का अर्थदंड

बलिया जिले में वर्ष 2016 में सामने आए एक एसिड अटैक मामले में अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए अहम फैसला सुनाया है। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) की कोर्ट संख्या 8 ने आरोपी अमित कुमार को दोषी करार देते हुए 10 साल की सख्त सजा सुनाई है। कोर्ट ने उसे भारतीय दंड संहिता की धारा 326A के तहत दोषी माना है।

अमित कुमार, जो सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चकलंदर गांव का निवासी है, को 25 हजार रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया गया है। यदि वह यह जुर्माना अदा नहीं करता, तो उसे एक साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

यह मामला 2016 में दर्ज किया गया था और इसकी सुनवाई के दौरान एडीजीसी राकेश पांडेय ने अभियोजन पक्ष का नेतृत्व किया। यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन कनविक्शन’ के अंतर्गत की गई थी, जिसमें पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस की मॉनिटरिंग सेल और अभियोजन शाखा ने मिलकर मजबूत पैरवी की।

इसी के साथ रेवती थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में एक अन्य मामले में कोर्ट ने गंभीर रूप से घायल करने के आरोपी साबिर उर्फ टेम्पो को 7 साल की सजा सुनाई है। अदालत ने उस पर 2 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न भरने की स्थिति में उसे 7 दिन की अतिरिक्त जेल की सजा भुगतनी होगी। इसके अलावा, IPC की धारा 323 के तहत 6 महीने की अलग से सजा भी सुनाई गई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago