Categories: बलिया

बलिया के फेफना में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर और बाइक की भिड़ंत, 2 लोग घायल

बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र अंतर्गत बलेजी चट्टी के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज़ रफ्तार ट्रेलर और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरा घायल उपचाराधीन है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सराया थाना क्षेत्र के गड़वार निवासी श्रीभगवान अपने मित्र विजयशंकर (40), निवासी बलेजी, के साथ फेफना बाजार खरीदारी के लिए जा रहे थे। जैसे ही वे बलेजी चट्टी के पास पहुंचे, विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना जोरदार था कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

टक्कर की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने विजयशंकर को मृत घोषित कर दिया। श्रीभगवान का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और रो-रोकर बेहाल हो गए। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर और बाइक को भी जब्त कर लिया गया है।

इस पूरे मामले पर फेफना थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि हादसे की सूचना दोनों परिवारों को दे दी गई है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 hours ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 week ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago