बलिया में सपा को बड़ा झटका, MLC रवि शंकर सिंह ‘पप्पू’ इस दिन थामेंगे भाजपा का हाथ!

उत्तर प्रदेश चुनाव के नजदीक आते ही नेताओं की फेरबदल शुरू हो चुकी है। प्रदेश भर में लगातार नेताओं की दल बदली हो रही है। बलिया में भी आने वाले दिनों में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगने वाला है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि सपा एमएलसी रवि शंकर सिंह पप्पू पार्टी छोड़ने वाले हैं। कहा जा रहा है कि रवि शंकर सिंह पप्पू आने वाले 17 तारीख को ही भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं।

यूं तो मौसम ठंड का शुरू हो रहा है। लेकिन अचानक सियासी गलियारे से आई एक खबर ने जिले की गर्माहट बढ़ा दी है। चर्चा है कि सपा के एमएलसी रवि शंकर सिंह पप्पू भाजपा में शामिल होने वाले हैं। ये चर्चा तो पिछले एक साल में कई बार सुनने को मिली है। लेकिन इस बार जानकारी पक्की बताई जा रही है। सूत्रों का कहना है कि 17 नवंबर को ही रवि शंकर सिंह पप्पू सपा की साइकिल से हाथ हटाकर कमल उठा लेंगे।

गौरतलब है कि रवि शंकर सिंह पप्पू भाजपा के राज्य सभा सांसद नीरज शेखर के परिवार से ही हैं। नीरज शेखर ने 2019 में सपा का साथ छोड़ा था और भाजपा में शामिल हुए थे। उस वक्त भी राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा चली थी कि अब रवि शंकर सिंह पप्पू भी सपा को अलविदा कह देंगे। हालांकि तब रवि शंकर सिंह ने सफाई देते हुए अखिलेश यादव को अपना नेता बताया था।

कोरोना महामारी के दौरान रवि शंकर सिंह ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की तारीफ की थी। रवि शंकर सिंह के इस भाजपा प्रेम ने तब भी उनके पार्टी बदलने की बतकही को हवा दी थी। लेकिन तब भी ये बातें सिर्फ अफवाह बनकर रह गईं थीं। लेकिन अब सूत्र बता रहे हैं कि 17 नवंबर को इन सभी कयासों पर पूर्ण विराम लग जाएगा क्योंकि रवि शंकर सिंह इस दिन भाजपा के रंग में रंग जाएंगे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago