Categories: बलिया

बलिया में ओम प्रकाश राजभर को बड़ा झटका, जिलाध्यक्ष सहित 40 ने दिया इस्तीफा!

बलिया में लगातार अंतर्कलह से जूझ रही सुभासपा को एक और बड़ा झटका लगा है। सुभासपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सीमा राजभर ने 40 कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बता दें गाजीपुर के बाद बलिया में राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को दूसरा बड़ा झटका लगा है।

इतना ही नहीं इस्तीफे से पहले सीमा राजभर ने पार्टी के झंडे को जमीन पर फेंकते हुए पार्टी अध्यक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए। कहा कि ओम प्रकाश राजभर पिछलग्गुओं की बात मानकर पार्टी को खत्म करने में लगे हैं। साथ ही समाज के लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि खुद के लाभ के लिए कभी भाजपा को तो कभी सपा के हाथों समाज के लोगों को बेच रहे हैं।

महिला कार्यकर्ताओं के शोषण का आरोप-सीमा राजभर ने पार्टी के कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों पर महिला कार्यकर्ताओं को तरह-तरह से प्रताड़ित और शोषण करने का आरोप लगाया। कहा कि ओमप्रकाश महिला कार्यकर्ताओं को बिना सुरक्षा चलने को कहते है। उन्हें अकेले मिलने के लिए बुलाया जाता है। बेटा अरविंद राजभर पद देता है और ओमप्रकाश राजभर अगले दिन निरस्त कर देते हैं।

वहीं प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह ने कहा कि दो तीन माह से सीमा राजभर की पार्टी में गतिविधि ठीक नहीं चल रही थी। उन्हें दूसरी पार्टी से प्रेम हो गया है।”

Ritu Shahu

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago