Categories: बलिया

बलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4224 शीशी अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

बलिया पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा द्वारा लगातार अपराधियों के खिलाफ़ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सर्विलांस, स्वाट, थाना चितबड़ागांव व आबकारी की सयुक्त टीम ने स्कार्पियों पर लदी 4224 शीशी अर्जिनिया के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बरामद अवैध शराब की कीमत लगभग पांच लाख रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, सर्विलांस प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव, थानाध्यक्ष प्रशान्त कुमार चौधरी, आबकारी निरीक्षक विनय कुमार, आबकारी निरीक्षक संदीप यादव मय हमराह तथा औषधि निरीक्षक श्रीधेश्वर शुक्ल द्वारा अवैध मदिरा निर्माण बिक्री पर अंकुश लगाए जाने के निर्देशन में प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही के लिए क्षेत्र में थे।

इसी बीच मुखबिर की सूचना पर चांदनाला पुलिया के पास से रमेश खरवार पुत्र स्व. केशव खरवार निवासी वार्ड 6 पटेल नगर कस्बा व थाना चितबड़ागांव को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक स्कार्पियो नं. यूपी 13 एडी 7300 में 28 पेटी व आठ बोरे में 4224 शीशी आर्जिनिया अवैध शराब बरामद हुई। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर चितबड़ागांव थाना पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को चालान न्यायालय भेज दिया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago