बलिया के क्षेत्रीय संघर्ष समिति के बैनर तले फेफना जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर आंदोलनरत है। जानकारी के मुताबिक, पिछले 1 अगस्त से बलिया जिले के एकमात्र जंक्सन फेफना पर क्षेत्रीय संघर्ष समिति के द्वारा 4 सूत्रीय मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन जारी है।
इसी क्रम में आज वाराणसी में BHU छात्रनेता- योगेश योगी के नेतृत्व में वाराणसी के सासंद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के वाराणसी स्थित संसदीय कार्यालय (PMO) में दिवस प्रभारी- दयाशंकर मिश्र, मंत्री एवं PMO प्रभारी- शिवशरण पाठक जी को फेफना रेलवे जंक्शन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव समेत 4 मांगो का पत्रक सौंपा।
रेल मंडल प्रबंधक DRM वाराणसी को तत्काल प्रभाव से कार्यवाही के लिए मांग पत्र प्रेषित किया गया।
वही नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के वाराणसी आगमन पर योगेश योगी ने छात्रों के साथ मिलकर पत्रक सौंपा और पांडेय से मांगो को पूरा करने की मांग की।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…