बलिया डेस्क : कोरोनाकाल में एग्ज़ाम कराने के विरोध में BHU में सत्याग्रह पर बैठे नीरज के समर्थन में अब बलिया छात्रसंघ भी उतर आया है. बलिया छात्रसंघ का भी मानना है कि इस महामारी के बीच एग्ज़ाम कराना छात्रों की ज़िंदगी के साथ खेलने जैसा है. छात्रों की माँग है कि इस मुश्किल वक़्त में एग्ज़ाम न कराकर कुछ और वक्त के लिए इसे टाल दिया जाए.
इसी को लेकर आज बलिया के टी डी कॉलेज मे छात्रसंघ के नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. जिसमें उन्होंने पूरी तरह से शासन द्वारा कराए जा रहे परीक्षा को पूरी तरह से गलत बताया .
गौरतलब है कि कई दिनों से BHU के छात्र नीरज रेहान BHU कैम्पस मे सत्याग्रह पर बैठे है और अभी तक सरकार के किसी भी व्यक्ति ने उनकी सुध नहीं ली है . वहीं प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है की लोकतंत्र मे आज जिस प्रकार से आज छात्रों की आवाज और मांगो को अनसुना किया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ उनका दमन भी प्रसाशनिक तरीके से किया जा रहा है.
यह पूरी तरह से गलत है .ऐसे मे छात्रों की मांग है की जहाँ जीवन पर एक गहरा बादल छाया हुआ है और वहीं यातायात की सुविधाएँ भी पूरी तरह से बाधित है . ऐसे मे छात्रों कि परीक्षा कराना कही न कही पूरी तरह से नाजायज है .
हमारी मांग है की इस परीक्षा को रद्द किया जाए जिससे हम छात्रों के जीवन को सुरक्षित किया जा सके .
इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष रोहित चौबे, पूर्व महामंत्री मनन दूबे, छात्रनेता अतुल पाण्डेय, छात्र नेता प्रवीण सिंह , राघवेंद्र सिंह, सुशील उपाध्याय, आशुतोष सिंह, तेज प्रताप सिंह, संजीत सिंह, विपुल राय मौजूद थे.
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…