तस्वीर- बलिया में हुई भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह की शादी, जानिए कौन है दुल्हन?

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता और गायक पवन सिंह एक बार फिर शादी के बंधन में बंध गए। मंगलवार की शाम यूपी के बलिया निवासी ज्योति सिंह के साथ शुभ मुहर्त में सात फेरे लिए। शादी समारोह बलिया के चितबड़ागांव स्थित एक  होटल में आयोजित किया गया था।

आज बलिया के शंकर होटल में पवन सिंह के साथ ज्योति सिंह सात फेरे में बंध गई ! हालांकि सूत्र बता रहे हैं कि दोनों कोर्ट मैरिज कर चुके हैं. लेकिन पारंपरिक रीति-रिवाज से शादी आज हो गई .


इस शादी में खास रिश्तेदार और नजदीकियों को ही आमंत्रित किया गया। नजदीकियों ने बताया कि पांच मार्च को ही पवन ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। आज हिंदू रीति रिवाज से शादी की।

अभिनेता के रिश्तेदारों ने बताया कि बलिया के मिड्ढी मोहल्ला निवासी रामबाबू सिंह के परिवार का पवन सिंह के परिवार से पुराना संबंध था, जिसके चलते दोनों परिवार शादी के लिए सहमत हुए। ज्योति सिंह अभी स्नातक की छात्रा हैं और फैशन डिजाइनिंग का कोर्स भी कर रही हैं।

सूत्रों की माने तो पवन सिंह की यह तीसरी शादी है। शादी को लेकर काफी गोपनीयता बरती गई। घर के सदस्य मीडिया के सामने कुछ भी बोलने से कतराते रहे। समारोह स्थल पर मेहमानों और नजदीकियों के लिए 330 पास जारी किए गए थे।

बता दें कि पवन सिंह की यह तिसरी शादी है। उनकी पहली पत्नी नीलम ने 08 मार्च 2015 को मुंबई स्थित घर में आत्महत्या कर ली थी। पहली पत्नी के मौत के बाद भी पवन सिंह का नाम कई अभिनेत्रियों से जुड़ा, हालांकि पवन सिंह महज उसे अफवाह बताते रहे।

मूल रूप से बिहार आरा जिले के जोकहरी गांव निवासी पवन सिंह भोजपुरी गीत-संगीत व फिल्मों में बड़ा नाम है। हाल ही में वे भारतीय जनता पार्टी में भी शामिल हुए हैं। दर्जनों फिल्मों व सैकड़ों एलबमों में काम कर चुके पवन सिंह के चाहने वालों की फेहरिस्त भी काफी लंबी है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago