तेलंगाना में एक कसाई बाप ने अपने बेटे का हाथ सिर्फ इसलिए काट दिया क्योंकि की उसका बेटा मोबाइल पर पोर्न फ़िल्म देखने का आदि हो चूका था. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि कय्यूम कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया गया है. वह पेशे से कसाई है.
तेलंगाना के पहाड़ी शरीफ थाने के निरीक्षक पी लक्ष्मीकांत रेड्डी ने बताया कि कुरैशी ने सोमवार रात अपने 18 वर्षीय बेटे का दायां हाथ कलाई से काट दिया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित केबल ऑपरेटर का काम करता है और उसने हाल में स्मार्ट फोन खरीदा था. वह मोबाइल पर गंदी फिल्में देखता रहता था. उसके पिता ने इसे लेकर उसे कई बार चेतावनी भी दी थी.
पिता- पुत्र की दो दिन पहले इसी बात पर तीखी बहस हुई थी. बहस के दौरान बेटे ने कथित रूप से कुरैशी के काट लिया था. पुलिस निरीक्षक ने बताया कि जब उसका बेटा सो रहा था तब कुरैशी ने उसका दायां हाथ छुरी से काट दिया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने कुरैशी को भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या की कोशिश) के तहत गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि बेटे का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर है.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…