Categories: मनोरंजन

आम्रपाली से प्यार का इजहार कर बैठे ‘निरहुआ’, उसके बाद सामने आया ये नजारा

भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और आम्रपाली की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद है. दोनों अपनी एक्टिंग से हमेशा से लोगों को अपनी तरफ खींचते रहे हैं. आम्रपाली और निरहुआ कई फिल्मों में एक साथ नजर आ चुके हैं. इनमे से हिन्दुस्तानी, पटना से पाकिस्तान और आशिक आवाज जैसी फिल्में दर्शकों की पसंद के साथ टॉप पर हैं.

अभी हाल ही में निरहुआ और आम्रपाली का वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों स्टार्स लिप सिंकिंग करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में शाहिद कपूर और सोनाक्षी की फिल्म आर. राजकुमार का ऑडियो ट्रैक बजता हुआ सुनाई दे रहा है.

वीडियो में आम्रपाली निरहुआ से कह रही हैं कि ‘तेरी तो हाइट भी मुझसे नहीं मिलती.’ इसके जवाब में निरहुआ तुरंत कहते हैं कि ‘तो क्या सिर्फ अमिताभ बच्चन से प्यार करेगी. अपना वजन देखा है कभी मैं भी तो एडजस्ट कर रहा हूं.’ आम्रपाली कहती हैं, ‘सब मुझसे शादी करना चाहते हैं’. इस पर निरहुआ जवाब देते हैं, ‘ये मैं तुझे प्यार करता हूं.’

इस लिप सिंकिंग वीडियो को अब तक 31 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इससे पहले भी दोनों का ए‍क वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. आम्रपाली ने रहना है तेरी पलकों की छांव में’ में सुमन के रूप में मुख्य भूमिका निभाई थी. उन्होंने ज़ी टीवी पर सातवें और मायाका में अभिनय किया. वह मेरा नाम करेगी रोशन में भी दिखाई नजर आईं थी.

आम्रपाली दुबे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली हैं. उन्होंने मुंबई के भावन कॉलेज से पढ़ाई की है. 2014 में, उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में दिनेश लाल यादव के अपोजिट निरहुआ रिक्शावाला में अहम भूमिका निभाई थी. 2017 में भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के इतिहास में पहली बार किसी गाने को साढ़े 10 करोड़ से ज्यादा यूट्यूब पर मिले. यह गाना ‘राते दीया बुताके’ पवन सिंह की फिल्म ‘सत्या’ का प्रमोशनल सॉन्ग है, जिसे पवन सिंह और आम्रपाली दुबे पर फिल्माया गया था.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago