Categories: मनोरंजन

भोजपुरी फिल्म ‘नागराज’ का ट्रेलर रिलीज होते ही इन्टरनेट पर सनसनी, वायरल हुआ विडियो

भोजपुरी  फिल्म ‘नागराज’ का  ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है। फ़िल्मी पंडितों की माने तो आने वाले दिनों में यश कुमार की ये फिल्म अब तक के सारे रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देगी ।

बता दें की फिल्‍म के ट्रेलर में एक्‍शन आइकॉन यश कुमार और अंजना सिंह की केमेस्‍ट्री को दिखाया गया है। ट्रेलर में नवोदित अभिनेत्री पायसी पंडित सुपर वुमन के किरदार में नजर आ रही हैं। यश कुमार के मुताबिक  फिल्म ‘नागराज’ लोगों की सोच से ऊपर की फिल्‍म है। इसे हमने अलग और आकर्षक रूप से बनाने की कोशिश की है।

ये भी पढ़े- बलिया की मिट्टी से निकला भोजपुरी सिनेमा का ”एक्शन किंग यश कुमार”

इसमें हॉलीवुड के तकनीशियन की मदद ली है ताकि यह अन्‍य फिल्‍मों से काफी बेहतर लग सके। मैंने अब तक जितनी फिल्‍में की है, नागराज उसमे बेस्ट है। उन्होंने कहा 21वीं सदी में रह कर आपको नाग और सांपों वाली दुनिया में जाकर उस किरदार को निभाना किसी चैलेंज से कम नहीं है। उल्लेखनीय है कि दीपक शाह निर्मित और दिनेश यादव निर्देशित फिल्म नागराज में यशकुमार, अंजना सिंह, पायस पंडित और सुशील सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका है।

बता दें कि भोजपुरी फिल्मों की हॉट केक और अपने दोस्तों के बीच भोजपुरी फिल्‍मों की लेडी रजनीकांत के नाम से मशहूर अंजना सिंह ‘नागराज’ के अलावा भी एक साथ तीन-तीन फिल्मों में नजर आने वाली हैं। वह फिल्‍म ‘गिरफ्तार’ की शूटिंग के साथ ही ‘खुद्दार’ फिल्‍म की भी शूटिंग कर रही हैं।

ये भी पढ़े- दहेज प्रथा पर भोजपुरी एक्टर “यश कुमार” की शानदार प्रस्तुति, विडियो वायरल

इस पहले भी यश कुमार के विडियो सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं. जानकारी के लिए बता दें भोजपुरी सिनेमा और यश कुमार के फैन्स के लिए इस साल उनकी बड़ी फिल्म देखने को मिलेंगी जिसमें मेंहदी लगा के रखना पार्ट-2 ,  मोहब्बत ज़िंदबाद और मेरी बिटिया शामिल हैं.

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago