बलिया- भोजपुरी अभिनेत्री मनीषा राय की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

बलिया- सड़क हादसे में शुक्रवार रात को भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री मनीषा राय की मौत हो गई। वह एक फिल्म की शूटिंग के लिए बाइक से जा रही थीं। तभी एक कार ने उनकी बाइक को अपने चपेट में ले लिया। जिससे उनकी मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक एस पी गांगुली ने बताया कि मनीषा राय एक भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में सहयोगी संजीव मिश्र के साथ बाइक पर सवार होकर मनियर जा रही थी। इसी दौरान बाइक बासडीह-मनियर मार्ग पर छितौनी गांव के पास पहुंची ही थी कि बलिया की ओर जा रही कार ने सामने से टक्कर मार दी। इसमें अभिनेत्री की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चालक घायल हो गया।

हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने एंबुलेंस से उनको जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मनीषा राय का अंतिम संस्कार शनिवार दोपहर भरौली गंगा घाट पर किया।

भोजपुरी फिल्म ‘कोहबर’ की नायिका मनीषा राय मूल रूप से बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र के टूटूवारी गांव की रहने वाली थी। मनीषा राय अपने पिता अरुण कुमार राय उर्फ़ बबुआ राय की इकलौती संतान थी। मनीषा के जन्म के दो साल बाद ही कैंसर से पीड़ित होने की वजह से उनकी मां मंजू राय का निधन हो गया।

ऐसे में मनीषा की मौसी ने उनका वाराणसी में पालन पोषण किया। इसके बाद मनीषा की वाराणसी में रहकर शिक्षा होने लगी। मनीषा के पिता गांव में ही रहकर खेती किसानी करते हैं। हादसे की जानकारी होने के बाद भोजपुरी फिल्मों के कलाकारों ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago