कमलेश चंद्रा कमेटी व सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट को जल्द लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को भारतीय ग्रामीण डाक सेवकों ने मुख्य डाकघर पर काम-काज बंदकर प्रदर्शन किया। यह हड़ताल मंडल मंडलीय मंत्री उमेशचंद्र पांडेय के नेतृत्व में प्रांतीय मंत्री के आह्वान पर किया गया।
डाक सेवकों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जायेगी, हड़ताल जारी रहेगी। ग्रामीण डाक सेवकों ने ‘देश के हित में करेंगे काम, काम का लेंगे पूरा दाम’ का नारा लगाया। बृजेश कुमार तिवारी ने कमलेश चंद्रा कमेटी की रिपोर्ट एक जनवरी 2016 से लागू करने की मांग की। इस मौके पर सत्यनारायण वर्मा, पंकज कुमार त्रिपाठी, अनिल कुमार गप्त, शिवरतन गुप्त, रवीन्द्र प्रसाद, तारकेश्वर सिंह, रामानुज तिवारी, धीरेन्द्र सिंह आदि थे।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…