भोजपुरी कलाकारों ने खेला क्रिकेट मैच, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने की शिरकत।

बलिया डेस्क: जिले के बड़की शेरिया गाँव में शेरे हिंद स्पोर्टिंग क्लब द्वारा भोजपुरी कलाकारों के बीच क्रिकेट मुक़ाबला का आयोजन किया गया। मैच का शुभारंभ स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी,युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह एवं पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल ने फ़ीता काटकर किया। क्रिकेट मुक़ाबला में गोलू गोल्ड की टीम ने अजीत हलचल की टीम को 7 विकेट से हराकर शील्ड पर क़ब्ज़ा जमा लिया।

गोलू गोल्ड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। अजीत हलचल की टीम ने कुल 12 ओवर में 5 विकेट खोकर 108 रन बनाने का लक्ष्य रखा। जवाब में उत्तरी गोलू गोल्ड की टीम ने तीन विकेट खोकर जीत हासिल कर शील्ड पर क़ब्ज़ा जमा लिया।मैन ऑफ़ दी मैच राहुल पांडेय हुए तो मैन ऑफ़ दी सिरीज़ का ख़िताब अजीत हलचल को मिला।

उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए उद्घाटनकर्ता स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की खेल के मैदान में प्रतिस्पर्धा का भाव होता है ठीक उसी प्रकार देश की तरक़्क़ी हेतु हर व्यक्ति के अंदर भाव होना चाहिए।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की युवाओं को गाँवों के विकास हेतु श्रमदान करना चाहिए। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की अपनी संस्कृति को सुरक्षित रखने हेतु जागरुक होना होगा।

मुख्य अतिथि युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की खेल के मैदान से विजय श्री और बेहतर करने का संदेश मिलता है।श्री सिंह ने कहा की देश की स्थिति ठीक नहीं है सरकार गाँव के अस्तित्व को ख़त्म करना चाहती है।श्री सिंह ने भोजपुरी कलाकारों से भोजपुरी भाषा को उसका सम्मान दिलाने हेतु संघर्ष में साथ देने की अपील की।श्री सिंह ने कहा की 2022 में सत्ता का परिवर्तन होगा।

अति विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल ने कहा की खेल से ऊर्जा का संचार होता है।सभी उम्र के लोगों को स्वस्थ रहने हेतु खेलना चाहिए। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने आयोजन समिति को 5 हजार का आर्थिक सहयोग भी किया।

इस अवसर पर प्रख्यात व्यास स्वामीनाथ ने आगंतुक अतिथियों को सम्मानित किया। इस दौरान प्रभु बिशुनपुरी,अजय राय मुन्ना,राज यादव,नागेंद्र यादव,अजय ओझा,रविशंकर राय पप्पू,गुड्डु सिंह,बैजू राय,अभिषेक यादव,शिवपाल यादव,धनु वर्मा आदि उपस्थित रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago