बलिया के फेफना थाना क्षेत्र में भिर्गु क्षेत्र कांवरिया संघ के शिव भक्त डॉक्टर संतोष कुमार सिंह अपनी पूरी टीम के साथ देवघर होते हुए बास्की नाथ के लिए रवाना हुए। रवाना होने से पहले उन्होंने मां कपिलेश्वरी भवानी कपूरी फेफना में माथा टेका। इसके बाद फेफना स्थित फफनेश्वर नाथ के मंदिर पर जलाभिषेक किया।
कांवरिए चिंतामणि ब्रह्मा बाबा फेफना के स्थान से हर हर महादेव और बोल बम का जयकारा लगाते हुए देवघर के लिए रवाना हुए। इस मौके पर डॉ संतोष सिंह ने बताया कि सबसे पहले भिर्गु क्षेत्र कांवरिया संघ की पूरी टीम देवघर में जलाभिषेक करने के पश्चात बास्की नाथ के मंदिर में जलाभिषेक करके सुख शांति के लिए जितेन्द्र बाबा, पिंटू, लुटूर, दुर्गेश, सन्तोष, रामायण यादव, मुन्ना जी पूजा अर्चना करेंगे।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…