बलिया से बीजेपी सांसद भरत सिंह ने एक विवादित बयान दे कर देश में नया विवाद खड़ा कर दिया है. भरत सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ईसाई मिशनरी के इशारे पर काम कर रही है.
भरत सिंह ने कहा कि जज लोया मामले में कांग्रेस पार्टी ने ईसाई मिशनरी के इशारे पर ही सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी. ईसाई मिशनरी ही कांग्रेस पार्टी को नियंत्रित करती है. बीजेपी सांसद ने कहा कि ईसाई मिशनरी से देश की एकता को खतरा है. सांसद भरत सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को देश की जनता से और मीडिया से माफी मांगनी चाहिए.
गौरतलब है कि बीजेपी ने चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग मामले पर भी कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला. वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी महाभियोग का राजनीतिक इस्तेमाल कर रहे हैं.
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…