Categories: Uncategorized

भारत की सर्जिकल स्ट्राइक का बालाकोट के लोगो ने बताया आँखों देखा हाल, कहा कि…

पुलवामा का बदला लेने के लिए भारत ने वाकई साहसी कदम उठाया है। आखिरकार भारत की वायु सेना ने हमारा बदला ले ही लिया और कर डाली एक और सर्जिकल स्ट्राइक। बालाकोट पर भारत की वायु सेना ने एक के बाद एक लगातार पांच बम गिराए हैं। भारत सरकार का कहना है कि इस हमले में काफी जान और माल का नुकसान हुआ है। हालाँकि पाकिस्तान भारत के इस दावे को मानने से इनकार कर रहा है लेकिन वह यह ज़रूर मान रहा है कि भारत का यह हमला पाकिस्तान पर हमले के बराबर है. पाकिस्तान ने कहा है कि इस हमले का जवाब सही वक़्त पर दिया जाएगा।

भारत का कहना है कि हमारे देश की वायु सेना ने बालाकोट के बने जैश ए मुहम्मद के शिविरों को ढहा दिया है। वहीँ वहां के लोगों ने इस हमले के बारे में बीबीसी से बातचीत की है और रात के घटना के बारे में बताया है। उन लोगों ने उस दौरान का आँखों देखा हाल बीबीसी से साझा किया है। उन्होंने कहा है कि पहले तो कुछ समझ नहीं आया फिर पता चला कि हमला हुआ है।

उन लोगों ने कहा है कि ऐसा लगा कि जैसे कोई ज़लज़ला आ गया है। धमाके की आवाज़ आई फिर उसके बाद लोगों को चीखने और चिल्लने की आवाज़ आई। उन्होंने बताया कि जब सुबह में मौके पर जाकर उन्होंने देखा तो पाया कि जहाँ पर धमाका हुआ था वहां पर बहुत बड़ा बड़ा गढ्ढा हो गया है।

देखने वालों का कहना है कि इस हमले में कई मकान भी ढह गए है। उन्होंने कहा है कि इस हमले में एक बंदा ज़ख़्मी हुआ है। कुछ लोगों का कहना है कि धामाका तीन बार हुआ है तो कुछ लोगों ने धमाके की आवाज़ पांच बार सुनी है। यह धमाका तीन बजे हुआ था। आगे की जानकारी के लिए देखें यह वीडियो.

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago