सिकंदरपुर में भी दिखा भारत बंद का असर, बसपा तथा दलित मोर्चा ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

सिकंदरपुर( बलिया) बहुजन समाज पार्टी तथा दलित मोर्चा के भारत बंद के आह्वान पर पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय डाक बंगला सिकंदरपुर से जुलूस निकालकर तहसील सिकंदरपुर में जा उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर राजेश यादव को ज्ञापन सौंपा ।

इस दौरान एस सी एसटी को संविधान में दिए गये दलित एक्ट के साथ छेड़छाड़ एवं आरक्षण से संबंधित नियमों में संशोधन के विरुद्ध दलित मोर्चा द्वारा भारत सरकार को अवगत कराने हेतु भारत बंद किया गया ।

इस दौरान उनकी मांग थी कि संविधान में दिए गए अधिकार में कोई छेड़छाड़ ना किया जाए । अगर उनमें परिवर्तन या संशोधन किया गया तो दलितों को सामाजिक आधार पर और अधिक पिछड़ने में सहायता मिलेगी । कोर्ट द्वारा दिये गए निर्देश को वापस करने की मांग की । कहा कि इसको तत्काल वापस किया जाए ।

इस दौरान विधानसभा प्रभारी सत्येंद्र राजभर, ओमप्रकाश भारती, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरिंदर पासवान, प्रमोद पासवान, निशांत राज , हीरालाल गोंड, ओम प्रकाश भारती, पूरणनमल गोड़, अशोक गोंड, राकेश कुमार ,भागवत दास प्रेमी, सनी कुमार, कमलेश कुमार, धुरुपचंद्र राम, अमरजीत कनौजिया ,अजय कुमार, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

1 week ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

3 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

4 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 month ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 month ago