Categories: बलिया

Ballia- भागड़ नाले का बदलेगा स्वरुप, झील का रुप देकर बनाया जाएगा पर्यटन केंद्र

बैरिया। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने भागड़ नाले को जल संग्रहण केंद्र के रुप में विकसित करने की बात कही है। सोनबरसा स्थित अपने संसदीय कार्यालय में बात करते हुए सांसद ने कहा कि अस्तित्व खो रहे भागड़ नाले को झील का स्वरूप देकर पर्यटन केंद्र बनाने की योजना है। इस काम में बैरिया, रेवती व मुरलीछपरा क्षेत्र पंचायतों से सहयोग लिया जाएगा।

इस दौरान सांसद ने अपनी निधि से भागड़ नाले को विकसित करने की बात कही। उन्होंने बताया कि देवपुर मठिया से भागड़ नाला सरयू नदी से निकल कर छेड़ी, जमालपुर, चकिया, तिवारी के मिल्की, रानीगंज, भीखाछपरा, इब्राहिमाबाद, बकुल्हा, ठेकहा के रास्ते मांझी घाट स्थित सरयू नदी में जाकर मिला है। इसकी लंबाई लगभग 22 किलोमीटर है।

लेकिन अतिक्रमण व प्राकृतिक कारणों से कहीं-कहीं इसका स्वरूप समाप्त हो गया है। सांसद ने नाले की मौजूदा स्थिति पर दुख व्यक्ति करते हुए कहा कि नाले में अधिकांश जगह गंदगी पसरी है। जिससे इसका अस्तित्व धूरे-धीरे कम हो रहा है।

ऐसे में नाले को जल संग्रहण क्षेत्र के रूप में विकसित करने व झील बनाकर पर्यटन केंद्र का स्वरूप देने का प्रयास होगा। जिन-जिन ब्लॉक क्षेत्रों में यह भागड़ नाला है वहां के ब्लॉक प्रमुख व खंड विकास अधिकारी से कहूंगा कि अपने-अपने क्षेत्र में भागड़ नाला की सफाई मनरेगा से करवा दें। शेष कार्य के लिए धन की व्यवस्था मैं करूंगा।

सांसद मस्त ने बताया कि इसी भागड़ नाला के किनारे संत स्वामी महाराज बाबा, संत सन्तोष बाबा, संत सुदिष्ट बाबा का आश्रम है। यहां पर इन लोगों ने तपस्या की है यह भागड़ नाला अतिक्रमण के चपेट में है। इसका पुनरोद्धार किया जाएगा। इस मौके पर बैरिया के प्रमुख प्रतिनिधि राकेश सिंह, मुरलीछपरा प्रमुख कन्हैया सिंह आदि रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago