बलिया: गलत तरीके से किसान सम्मान निधि ले रहे लोगों की होगी जांच

बलिया में जो लोग प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के जरिये गलत तरीके से पैसे ले रहे हैं उनपर कार्रवाई हो सकती है। अपात्रों पर शिकंजा कसने वाला है। इसके लिए सरकार ने लाभार्थियों का वर्तमान सत्यापन कराने का फैसला लिया है।जिले के 52,984 किसानों की जांच की जाएगी। इन किसानों की लिस्ट पोर्टल पर दी गई है। कृषि विभाग को भौतिक सत्यापन कर 10 जुलाई तक जांच रिपोर्ट अपलोड करनी है।

954 ग्राम पंचायतों की जांच की जाएगी। इस काम में राजस्व विभाग के कर्मचारियों को भी लगाया जाएगा। जांच में 2020-21 के जांच में पांच फीसदी 17,399 लाभार्थी व 2021-22 के 10 फीसदी 35,585 लाभार्थी शामिल हैं। बलिया में इस समय 1.80 लाख लाभार्थी हैं।किसान सम्मान निधि योजना की सच्चाई जानने के लिए जिले में औचक चेकिंग होगी। बड़ी संख्या में सरकारी, पेंशनधारक और टैक्स जमा करने भी योजना का लाभ ले रहे हैं।

सत्यापन में पता लगाया जाएगा कि पात्रों को योजना का।लाभ मिल रहा है या नहीं। किसान प्राप्त धनराशि का इस्तेमाल किस काम मे कर रहे हैं। सरकारी, भूमिहीन आयकरदाता तो इसका लाभ नहीं ले रही। एक परिवार के कई लोग लाभार्थी नहीं हैं। कृषि विभाग के उपनिदेशक का कहना है कि सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। समय-सीमा के भीतर पोर्टल पर जानकारी अपलोड कर दी जाएगी। इसकी मॉनिटरिग की जाएगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago