बिल्थरा रोड- लगातार शार्ट सर्किट से दहशत में दुकानदार, विभागीय अधिकारी मौन !

बिल्थरारोड डेस्क : बिल्थरारोड तहसील के बस स्टेशन गली में शनिवार को अचानक हुए शार्ट सर्किट से हड़कंप मच गया। गली में बिजली के नंगे तारों के बेतरतीब होने के कारण आये दिन यहाँ स्पार्किंग होती रहती है। जिसपर बिजली विभाग के कर्मचारी और अधिकारी भी खामोश ही रहते हैं।

स्थानीय लोगों के मुताबिक आये दिन बिजली के तार आपस में जलते हुए दिखाई देते हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। नंगे तार आपस में लड़कर आगजनी का रूप ले रहे हैं।

शनिवार को दोपहर 12 बजे अचानक तार आपस में टकरा गये, जिससे भगदड़ मच गई।  हालाँकि इसमें कोई अनहोनी नहीं हुई लेकिन आये दिन इस तरह के मामले होने के बाद दुकानदारों और रिहायशी लोगों में दहशत का माहोल है।

बस स्टेशन गली में शू शॉप चलाने वाले एक व्यापारी के मुताबिक  गली से गुजरते समय लोग विद्युत स्पर्शाघात की आशंका को लेकर अक्सर सहमे रहते हैं। हालात से वाकिफ होने के बावजूद विभागीय अधिकारी उदासीन बने हुए हैं। वहीँ मोहल्लेवासियों का कहना है कि जर्जर तारों को शीघ्र सही नहीं किया गया तो कभी भी बड़ी घटना हो सकती है।

रिपोर्ट- निलेश मद्धेशिया 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago