बिल्थरारोड- सड़क निर्माण कराने के लिए समाजिक कार्यकर्ता ने सीएम योगी को लिखा पत्र

बेल्थरा रोड डेस्क : बिल्थरारोड तहसील में चौकिया मोड़ से देवेन्द्र डीग्री कालेज,बभनीयांव तक नेशनल हाईवे 28 बलिया से लखनऊ तक जाने वाला मुख्य मार्ग जर्जर अवस्था में है और अपनी दीनता पर आंसु बहा रहा है। परेशान ग्रामीणों ने इलाके के विधायक, सांसद को भी पत्र लिखा लेकिन कुछ नहीं हुआ। जिसके बाद अब समाजिक कार्यकर्ता टी एन मिश्रा ने समस्त क्षेत्रवासीयों की तरफ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है कि बलिया जनपद की प्रमुख तहसील बिल्थरा रोड आपके पड़ोसी जनपद देवरिया से सटा हुआ और स्व.चन्द्रशेखर जी,स्व.शारदानन्द अंचल जी की जन्म स्थली है और साथ ही आपकी पार्टी को क्षेत्रीय विधायक एवं माननीय सांसद भी लगातार जिताकर भेज रहा है।

लेकिन आज अपने इस उदारवादी कर्म पर आंसु बहा रहा है और हालचाल तो दूर उन आंसुओं को पोछने के लिए भी विधायक एवं सांसद जी के पास समय नहीं है । विकास से कोसो दूर बिल्थरारोड में चौकिया मोड़ से देवेन्द्र डीग्री कालेज,बभनीयांव तक नेशनल हाईवे 28 बलिया से लखनऊ तक जाने वाली मुख्य सड़क अपनी दीनता पर आंसु बहा रहा है।

विगत 10 वर्षों से अधिक समय बीत जाने के बाद भी इसकी कोई सुध लेने वाला नहीं है। आये दिन इस सड़क पर लोडेड गाड़ीयां धंस जातीं हैं। एक्सीडेंट होते-होते आज यह सड़क क्षेत्रीय लोगों के खून से सन चुकी है। आये दिन हादसे होते रहते हैं। इस चुने हुए क्षेत्रीय प्रतिनिधि लखनऊ और दिल्ली जाकर सो गए हैं । अतः आपसे सादर अनुरोध है कि उक्त सड़क का निर्माण कार्य तत्काल कराने की कृपा करें जिससे आम जनमानस के साथ हो रही असुविधा,दुर्घटना को रोका जा सके ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago