बिल्थरारोड की मुख्य सड़क पर अवैध अतिक्रमण का बोल- बाला, प्रशासन भी लापरवाह

बिल्थरारोड (बलिया) नगर में मुख्य सड़क की दोनों पटरीयों पर अवैध अतिक्रमण का बोल- बाला है ।इसके चलते जाम की समस्या दिनों-दिन गहराने लगी है ।रोजाना लग रहे जाम की स्थिति से लोगों का आवागमन संकटपूर्ण बन गया है ।प्रशासन के उदासीन रवैया के चलते जाम की स्थिति ने बिकट रुप अख्तियार कर लिया है ।रेलवे चौराहा से त्रिमुहानी तक लगभग एक किलोमीटर की दुरी में हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है।खास तौर पर यह स्थिति पटरियों पर अवैध अतिक्रमण के चलते उत्पन्न हो रही है ।पटरियों पर बेतरतीब दुपहिया वाहनों की भरमार रहती है ।इसके अतिरिक्त ठेले वाले पटरियों पर स्थाई रूप से काबिज रहते हैं, ऐसे में विपरीत दिशाओं से आने वाले वाहनों को पास देते समय सड़क के दोनों तरफ जाम लग जाता है |इस बीच कोई ट्रेन आ गई तो जाम की स्थिति और बदतर हो जाती है |बता दें कि जाम की स्थिति से छुटकारा दिलाने के लिए पूर्व में प्रशासन द्वारा नगर में चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया था ,लेकिन प्रतिबंध का नियम समाप्त होते ही जाम की स्थिति फिर गहराने लगी है| क्षेत्रीय नागरिकों ने अभियान चलाकर पटरियों से अतिक्रमण समाप्त कर जाम के झाम से निजात दिलाने की मांग की है।जिससे यातायात सरल और सुगम हो सके ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago