बेल्थरा SDM हटाये गए- नारद राय बोले- ये अन्याय है, दोषी को सज़ा मिलनी चाहिए

बलिया डेस्क : बेल्थरा रोड में मास्क पहने दो दुकानदारों की पिटाई पर समाजवादी पार्टी के नेता एवं यूपी के पूर्व मंत्री नारद राय ने नाराज़गी ज़ाहिर की है। उन्होंने सरकार और ज़िला प्रशासन को घेरते हुए मामले की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ज़िले में व्यापारियों के साथ नाइंसाफी हो रही है और उनकी पार्टी व्यापारियों की लड़ाई में उनके साथ खड़ी है।

सपा नेता ने ट्विटर के ज़रिए कहा, “आज बेल्थरा रोड तहशील से लेकर बाज़ार तक जो बेगुनाह लोगों एवं व्यापारियों पर अत्याचार किया गया है हम उसकी निन्दा करते है। ज़िला प्रशासन इस पूरी घटना की जाँच कराए ओर दोषी लोगों के ख़िलाफ़ करवाई करे। मैं और मेरी पार्टी बलिया के व्यापारियों की हर लड़ाई पूरी ताक़त के साथ खड़ी है”। इसके साथ ही उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो जारी करते हुए सरकार और ज़िला प्रशासन को जमकर घेरा।

उन्होंने कहा कि ये बेहद दुखद घटना है। सरकार और ज़िला प्रशासन के तुग़लक़ी फ़रमानों की वजह से ही ज़िले में कोरोना विकराल रूप धारण करता जा रहा है। जो लोग गाइडलाइन के मुताबिक मास्क पहने हुए हैं, उनको भी प्रशासन द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कचहरी में मास्क पहने हुए लोगों को पीटा गया। इसी तरह दुकान खोलकर बैठे दो लोगों को पुलिस द्वारा पीटा गया, जबकि उनमें से एक ने मास्क पहना हुआ था और दूसरे ने रुमाल लगाया हुआ था।

पुलिस ने दोनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, बेइज़्ज़त किया और गालियां दीं। सपा नेता ने कहा कि बलिया में व्यापारियों के साथ हर रोज़ अन्याय हो रहा है। पिछले दिनों ही ज़िला प्रशासन द्वारा कई व्यापारियों का गलत तरीके से चालान काटा गया और उनसे जुर्माना लिया गए थे।  बता दें की  बेल्थरा रोड के एसडीएम अशोक चौधरी को अब हटा दिया गया है. उनकी जगह बेल्थरा के नए एसडीएम के तौर पर सन्त कुमार को ज़िम्मेदारी दी गई है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago