बिल्थरारोड- ठण्ड से बचाने के लिए जरूरतमंद गरीबों के बीच चेयरमैन ने बाटें 350 कम्बल, अलाव का भी किया इंतेज़ाम !

बिल्थरारोड डेस्क : हर साल की तरह इस साल भी बिल्थरारोड नगर पंचायत में गरीबो में कम्बल बांटा गया। शनिवार को नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने चंद्रशेखर पार्क से गरीब लोगों में कंबल बांट कर कंबल वितरण की शुरूआत की ।

नगर पंचायत चेयरमैन ने 3 वार्डों 8, 9, 11,को मिलाकर 350 से ज्यादा गरीबों को कंबल वितरण किया । वहीँ कम्बल पा कर लोगों की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा।  वहीँ इस मौके पर चेयरमैन ने बताया कि प्रत्येक वार्ड के सभासद को कंबल दे दिए गए हैं। वार्ड के सभासद अपने वार्डों में अति गरीबों को चिन्हित कर कंबलों का वितरण करेंगे।

दिनेश कुमार गुप्त ने बताया कि ठंड से बचाव के लिए नगर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने का भी इन्तेजाम किया गया है। इसके साथ कम्बल वितरण कार्यकर्म दो से पांच जनवरी तक गरीबों, निराश्रितों, महिलाओं और दिव्यांग जनों को जिला पंचायत के डांकबगला के निकट स्थित चंद्रशेखर उद्यान में  किया जाएगा। जिसमें तीन जनवरी को वार्ड नंबर दो, चार व 13, चार जनवरी को वार्ड नंबर तीन, पांच व दस तथा पांच जनवरी को वार्ड नंबर एक, छह और 12 के जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किया जाएगा।

इस मौके पर वार्ड के सभासद परवेज हमजा, सभासद मिथिलेश कुमार, सभासद सुधीर मौर्य,राम मनोहर गांधी, अमित जयसवाल, कमलेश राजभर, विनोद जयसवाल, पंकज मोदी, उपेंद्र उर्फ मिंटू गुप्ता, रितेश कुशवाहा, बिपिन बिहारी पांडे,एवं नगर पंचायत के कर्मचारी गण मौजूद रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago