बिल्थरारोडः तहसील परिसर की हालत बदतर, घुटनों तक भरा पानी, गुस्साए अधिवक्ता 29 को करंगे तालाबंदी

बिल्थरारोड डेस्क : बलिया के बिल्थरारोड तहसील परिसर में इस वक्त चारों ओर सिर्फ पानी नज़र आ रहा है। ये पानी ज़रा सी बारिश का परिणाम है। जल निकासी नहीं होने के कारण पानी घुटनों तक भर गया है, जिससे अधिवक्ताओं और वादकारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।  अधिवक्ताओं ने इस समस्या को लेकर ज़िला प्रशासन के ख़िलाफ हल्ला बोल दिया है। अधिवक्ताओं की मांग है कि जल निकासी के लिए नाले का निर्माण कराया जाए।

तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन ने शुक्रवार को कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं पूरी की गईं तो वो 29 सितंबर को तहसील में तालाबंदी करेंगे। एसोसिएशन ने कहा कि जल जमाव से निजात दिलाने के लिए प्रशासन द्वारा नाले का निर्माण कराया जा रहा था, लेकिन उसे अधूरा ही छोड़ दिया गया। जिसके चलते जलजमाव की समस्या खड़ी हो गई। बरसात में तहसील परिसर में पानी घुटनों तक भर जाता है, जिससे लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

एसोसिएशन ने इस संबंध में एक प्रस्ताव भी पास किया है। जिसमें मांगे पूरी न किए जाने पर तालाबंदी किए जाने की बात कही गई है। इस प्रस्ताव की प्रति ज़िलाधिकारी, उपज़िलाधिकारी व तहसीलदार को भेजी गई है। एसोसिएशन की ओर से किए जा रहे इस चर्चा कार्यक्रम की अध्यक्षता राणा प्रताप सिंह ने की। वहीं संचालन सत्यप्रकाश उपाध्याय ने किया।

वहीं एसडीएम संत कुमार ने बताया कि जल जमाव से निजात दिलाने के लिए परिसर की ओर से जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया था। इसके लिए लोक निर्माण विभाग से सर्वे भी हो चुका है। जहां तक जल जमाव की त्वरित समस्या है तो इसे निकलवाने का काम करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नाले के निर्माण के लिए दोबारा अनुस्मारक पत्र भेजा जायेगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago