आकार लेने लगा बिल्थरारोड रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म

बिल्थरारोड (बलिया) : वाराणसी-भटनी रेलमार्ग स्थित बिल्थरारोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म विस्तारीकरण का कार्य अब मूर्तरूप लेने लगा है। हालांकि इस दौरान काफी धीमी गति से जारी निर्माण कार्य के कारण यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। बावजूद प्लेटफार्म संख्या दो पर प्लेटफार्म विस्तार का फाउंडेशन लगभग तैयार हो गया है जबकि प्लेटफार्म संख्या एक पर कार्य जोरों पर है। प्लेटफार्म संख्या दो पर विस्तार के साथ ही फाउंडेशन पर मिट्टी कार्य पूर्ण हो जाने से लंबी बोगियों वाले ट्रेन से चढ़ने-उतरने में यात्रियों को अभी से ही सहूलियत मिलने लगी है। प्लेटफार्म छोटा व ट्रेन लंबी होने के कारण पहले यात्रियों को ट्रेन से उतरने में काफी परेशानी होती थी। खासकर रात में तो कृषक व चौरीचौरा एक्सप्रेस ट्रेन से उतरने में तो यात्री अंधेरे के कारण चोटिल हो जाते थे और प्लेटफार्म से बाहर बोगियों में चढ़ने के प्रयास में अक्सर ट्रेन छूट जाती थी। बता दें कि बिल्थरारोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक व दो का विस्तारीकरण कार्य तेजी से जारी है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago