बिल्थरारोड-राज्यसभा सांसद ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से की मुलाक़ात, मधुबन ढाला पर ओवरब्रिज बनाने की मांग

बिल्थरारोड डेस्क :  बलिया के विकास के लिए राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर भी आगे आए हैं। उन्होंने बिल्थरारोड में मधुबन रेलवे ढाला पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर मंगलवार को रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव से मुलाकात की।

दिल्ली में हुई इस मुलाकात में सांसद ने अपनी मांग को बोर्ड के चेयरमैन के समक्ष एक पत्र ज़रिए रखा। पत्र में उन्होंने बताया कि मधुबन रेलवे ढाला पर चार पहिया वाहनों के आवागमन का काफी लोड है। यहां से डबल रेल लाईन भी जानी है। यहां से लंबी दूरी कोलकोता, मुंबई, नई दिल्ली, वाराणसी, गोरखपुर व लखनऊ की ट्रेनों भी गुज़रती हैं।

विज्ञापन

ऐसे में किसी तरह का हादसा न हो इसके लिए ओवरब्रिज का निर्माण बेहद ज़रूरी है।
सांसद के मुताबिक, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने पत्र को स्वीकार कर उनकी मांग को पूरी करने का आश्वासन दिया है। अब इस दिशा में विधिक कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही मधुबन रेलवे ढाला पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरु होगा।

इससे पहले बीजेपी सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने भी बलियावासियों की सुविधा के लिए रेलवे बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) से मुलाकात कर अपनी कई मांगों को रखा था। उनकी प्रमुख मांग थी कि बलिया के लिए नई ट्रेन चलाया जाए, किसानों के लिए वाया बलिया दिल्ली से कोलकाता तक ट्रेन चलाई जाए और लॉकडाउन के कारण बंद की गई सारनाथ एक्सप्रेस को फिर से शुरु किया जाए।

इसके अलावा उन्होंने बलिया से सप्ताह में 3 दिन चलने वाली नई ट्रेन को 6 दिन चलाए जाने और उनके लोकसभा क्षेत्र के किसी भी स्टेशन को हाल्ट में न बदले जाने की मांग भी रखी थी। उनकी इन तमाम मांगों को बोर्ड ने स्वीकार भी किया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago