इस दशहरा जनता ने लगाई भा’जपा विधा’यक की लंका! दुर्गा पंडाल में नहीं घुसने देंगे

बेल्थरा डेस्क : यूँ तो सियासत में नेताओं के अपने वादे से मुकरना कोई नई बात नहीं है, लेकिन जब जनता ही बगावत पर उतर जाए तो खबर तो बनती है. तो खबर ये है कि बेल्थारा रोड (Belthara Road) से भाजपा के विधायक (BJP MLA) धनंजय कन्नौजिया (Dhananjay Kannoujia) जो आए दिन मीडिया में छाए रहते हैं, पर वादे से मुकरने का आरोप लगा है. विधायक की वादाखिलाफी से नाराज़ गाँव वालों ने विधायक को त्यौहार के सीजन में दुर्गा पंडाल (Durga Pandal) में घुसने को मना किया है. नगरा के ताड़ीबड़ागांव (Tadibada Gaon) की दुर्गा पूजन समिति ने बेल्थारा विधायक (Belthara Road MLA) धंनजय कन्नौजिया (Dhananjay Kannoujia) को लेकर पोस्टर (Poster) छपवाया है, जिसमें कहा गया है कि विधायक अपने किये गए वादे से मुकर गए हैं.

जब विधायक के पंडाल में घुसने पर बैन के बारे में मीडिया (Media) ने पूछा तो समिति के लोगों ने बताया कि तीन साल पहले दशहरे पर विधायक जी गांव में आए थे और खुद से ही दुर्गा पंडाल के पास इंटरलाकिंग कराने का वादा किया था, तीन साल बित जाने के बाद भी उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया.  बता दें कि इससे पहले धंनजय कन्नौजिया (Dhananjay Kannoujia) पर लखनऊ (Lucknow) के एक कारोबारी ने नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी (Fraud) करने आरोप लगाया था.

अब इस बीच उनपर इस तरह के आरोप लग रहे हैं. लोगों का कहना है कि उन्होंने जनता से नहीं बल्कि भगवान से वादाखिलाफ़ी की है. फ़िलहाल इलाक़े के लोग अपने विधायक से इस क़दर नाराज़ हैं कि उन्हें अपने बीच देखना भी नहीं चाह रहे हैं. पूरे शहर में पोस्टर्स (Poster) की फ़ोटो ख़ूब वायरल (Viral) हो रही है और लोगों की प्रतिक्रियाएँ आ रही हैं.

अपने ऊपर लग रहे इस तरह के आरोप और लोगों की नाराज़गी पर विधायक धनंजय (Dhananjay Kannoujia) की तरफ़ से फ़िलहाल कोई सफ़ाई नहीं आयी है. वहीं अब देखना दिलचस्प होगा कि लोगों के साफ़ मना करने के बाद विधायक धनंजय कन्नौजिया (Dhananjay Kannoujia) इस बार दुर्गा पंडाल में आते हैं या नहीं?

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago