बेल्थरारोड को जिला बनाने मांग तेज़, चलाया जा रहा हस्ताक्षर अभियान

बलिया – बेल्थरा रोड  तहसील को  जिला बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इसके लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। बताया जाता है कि करीब एक दशक पहले पूर्व मंत्री स्व. शारदानंद अंचल ने बेल्थरा रोड को जिला बनाने की मांग को प्रमुखता से उठाया था।

इसके बाद तत्कालीन कल्याण सिंह सरकार के कार्यकाल के दौरान नवसृजित जिले का परिसीमन भी किया गया। नए परिसीमन के अनुसार, प्रस्तावित बेल्थरा रोड जनपद में देवरिया जिले की सलेमपुर तहसील, बलिया जिले की सिकंदरपुर और बेल्थरा रोड तहसील के अलावा मऊ जिले की मधुबन तहसील के कुछ क्षेत्रों को शामिल करते हुए नए जिला गठन करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया।

इसकी फाइल विभिन्न विभागों और मंत्रालय से औपचारिक अनुमति के बाद मामला राजस्व परिषद में उच्च राजनीतिक हस्तक्षेप के अभाव में लंबित हो गया, जहां जिला बनाने की फाइल धूल फांक रही है।

हर लोकसभा और विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी इसे राजनीतिक मुद्दा बनाकर जन समर्थन की अपील करते रहे हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद सब ठंडे बस्ते में चला जाता है।

इसे लेकर पिपरौली बड़ागांव के प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल रहमान की ओर से बेल्थरा रोड को जिला बनाने के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र के निवासी सांसदों, विधायकों, बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर संघर्ष करने की अपील की है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago