बलिया। उभांव थाना के तुर्तीपार गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर हिंसक संघर्ष हुआ। जिसमें दोनों पक्ष से करीब 12 लोग जख्मी हुए है। घायलों में पूर्व प्रधान की पत्नी, पुत्र और महिला शिक्षामित्र समेत अनेक नाबालिक बच्चियां भी शामिल है। घटना के बाद से ही गांव में तनाव व्याप्त है। मारपीट के बाद खून से लथपथ एक युवक के रोते बिलखते परिजनों का विडियो भी वायरल हुआ है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक मामले में पुलिस ने कुछ लोगों शांति भंग की आशंका में निरुद्ध किया है।
घायलों में एक पक्ष से नीतू कुमारी (18), बबिता कुमारी (14) एवं ज्योति कुमारी (17) तीनों पुत्री रमेश कन्नौजिया, संघी मित्रा (40) पत्नी अखिलेश कन्नौजिया पूर्व प्रधान, आर्यन कुमार (10) एवं रविश कुमार उर्फ गोपाल (14) दोनों पुत्र अखिलेश कन्नौजिया, विजयंती देवी (48) शिक्षामित्र एवं जागृति कुमारी (14) मां-बेटी शामिल है। इनमें चार लोगों को गंभीर चोट लगने के कारण सीयर सीएचसी पर मेडिकल कराया गया। जबकि शेष को मामूली चोटें आई है। वहीं दूसरे पक्ष रामकेवल बिंद के तरफ से भी कुछ लोगों को चोटें आई है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…