बलिया- सीयर सीएचसी को चेयरमैन दिनेश गुप्त ने डोनेट किया ऑक्सीजन कनसेन्ट्रेटर

बिल्थरारोड: कोरोना संक्रमण से पीड़ित लोगों की मदद के लिए नगर चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने अपनी दरियादिली दिखाया है।

चेयरमैन गुप्त ने अपने निजी खर्चे से कोरोना संक्रमित मरीजो को ऑक्सीजन की कमी से निजात पाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीयर को गुरुवार को ऑक्सीजन कनसेन्ट्रेटर उपलब्ध कराया।इस मौके पर चेयरमैन ने कहा कि हम नगरवासियो व क्षेत्र वासियों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं।

इस कोरोना संक्रमण काल में संक्रमित मरीजों के लिए अपने निजी धन से आक्सीजन कनसेन्ट्रेटर का व्यवस्था करवाई है । कहा कि 10 आक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कर रहे है जिसे शीघ्र ही सीएचसी सीयर को सुपुर्द कर दिया जायेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि सीएचसी सीयर में अन्य जो भी कमिया है, उसे शीघ्र दूर करने के लिए प्रयासरत हैं।

चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने कहा कि उनके नगर व क्षेत्र में जो भी करोना का मरीज होगा उसको यथासंभव मदद करके इलाज करवा कर कोरोना से जंग जीती जाएगी। उन्होंने लोगो से आग्रह किया कि अपनी जिम्मेदारी से आप लोग कोरोना जांच करवाइए और कोरोना का वैक्सीन लीजिए।

घर में सुरक्षित रहिए, मास्क का प्रयोग करे, घर में रहेंगे तभी आप जीतेंगे और कोरोना हारेगा। उन्होंने कहा कि जनता के बदौलत ही वह नगर पंचायत का चेयरमैन बने है, इसलिए फर्ज बनता है कि जनता के दुख में खड़ा रहूं। इस मौके पर सीएचसी अधिक्षक डॉ तनवीर आजम, आलोक कुमार गुप्ता,राम मनोहर गांधी, अमित जयसवाल ,सतीश राव अंजय,पंकज मोदी, ऊपेंद्र कुमार मिन्टू, सुनील साहनी,लव कुश आदि मौजूद रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago