बलिया। जिले में जब-जब कोई आपदा आई हो चाहे बाढ़ हो या कटान या फिर अग्रिकांड तब तब रसड़ा के विधायक उमाशंकर सिंह गरीबों के लिए मसीहा के रूप में खड़े रहते हैं। इस कोरोना काल में आक्सीजन के अभाव में कइयों ने दम तोड़ दिया और विधायक उमाशंकर सिंह को नहीं रहा गया। उन्होंने तत्काल फैसला लिया और ४० सिलेंडर प्रशासन के हवाले किया। जसमें जिला अस्पताल, रसड़ा, चिलकहर क्षेत्र के अस्पताल शामिल है।
ज्ञात हो कि बलिया लगातार कोरोना का कहर झेल रहा है। कहने को जिले में दो मंत्री को छोड़ दिया जाए तो पांच विधायक है, लेकिन अभी तक सिर्फ एक ही विधायक उमाशंकर सिंह ने ऐसा काम किया है। बुधवार को विधायक अपनी पूरी टीम के साथ सिलेंडर लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां पहले से मौजूद सीडीओ . प्रवीण वर्मा, सीएमओ डा. राजेंद्र प्रसाद व सीएमएस डा. बीपी सिंह, डा. मिथिलेश सिंह को ऑक्सीजन सिलेंडर भेंट किया।
इस कार्य को लेकर विधायक को जिला प्रशासन की तरफ से बधाई भी मिली है। बलिया की जनता ने भी क्षेत्रीय विधायक को बधाई दी है। विधायक उमाशंकर सिंह ने कहा कि जीवन बचाना हम लोगों का दायित्व बनता है।
हमारा प्रयास होता है कि जनजीवन सुरक्षित रहे व पूरी तरह से स्वस्थ्य रहे। इसके लिए हमें ही नहीं बल्कि सभी को आगे आना होगा। तभी जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर हो सकती है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…