बेल्थरा रोड पंचायत अध्यक्ष ने जरूरतमदों में बांटे कंबल, 2 हजार गरीबों-असहायों के खिले चेहरे!

बेल्थरा रोड के नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त की अध्यक्षता में मंगलवार को समस्त वार्ड के गरीब, असहाय, विधवा व जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरण किया गया। इस दौरान तकरीबन 2 हजार लाभार्थियों को कम्बल का वितरण किया गया। अध्यक्ष ने ठंड से बचने के लिए बुजुर्गों ,बच्चों और महिलाओं को कंबल वितरण किया। गौरतलब है कि अध्यक्ष बीते कई सालों से यह नेक काम करते आ रहे हैं।

बेल्थरा रोड कम्बल वितरण की सूचना पर सुबह से ही लाभार्थी कम्बल पाने की आस में वहां इकट्ठा होना शुरू हो गए थे। निर्धारित समय से पूर्व ही वहां भारी संख्या में लाभार्थियों की भीड़ लगी नजर आई। नगर निकाय का चुनाव को देखते हुए इस कम्बल वितरण कार्यक्रम का महत्व भी काफी बढ़ गया। अध्यक्ष ने भी लोगों से आगामी चुनाव में उन्हें पुनः अपना समर्थन देने की अपील की। अध्यक्ष ने कर्मचारियों से कहा कि कम्बल वितरण कार्यक्रम में कोई लाभार्थी नहीं छूटे। इसके बाद वह सभी वार्डों के लिए अलग अलग बनाए गए स्टाल पर जाकर वहां उपस्थित सभासदों के साथ कम्बल वितरण की शुरुआत की। इस दौरान कम्बल लेने के लिए लोगों में होड़ लगी हुई थी। अध्यक्ष ने  इस बारे में बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से लगभग 2 हजार लाभार्थियों को कम्बल वितरण किया गया है।

कम्बल वितरण कार्यक्रम में नगर पंचायत के ईओ ब्रजेश कुमार गुप्ता, सभासद अजय जायसवाल गुड्डू, अंचल वर्मा, सुनील कुमार टिंकू, सूबेदार भाई, विक्की गुप्ता, पिक्की वर्मा सहित कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago