बलिया : बीजेपी विधायक पर आरोप, फर्जीवाड़ा कर सरकारी ज़मीन पर किया कब्जा

बलिया डेस्क : बिल्थरारोड से बीजेपी विधायक धनंजय कनौजिया पर फर्जीवाड़ा कर सरकारी ज़मीन पर कब्ज़ा करने का आरोप लगा है। विधायक पर ये आरोप जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने लगाया है।

चंद्रशेखर सिंह का कहना है कि धनंजय कनौजिया ने फर्जीवाड़े का सहारा लेकर सहकारी संघ व सरकारी अस्पताल की ज़मीन की रजिस्ट्री अपने नाम करवाई है। उन्होंने कहा कि कनौजिया ने सहकारी सीयर की ज़मीन को हड़पने की नीयत से तीन डिस्मल ज़मीन का बैनामा उस व्यक्ति से कराया, जिसका ज़मीन पर कभी कब्ज़ा नहीं रहा और ना ही वो मौके पर मौजूद रहा।

चंद्रशेखर ने ये आरोप शनिवार को सहकारी संघ के परिसर में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान लगाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी विधायक ने सत्ता का ग़लत इस्तेमाल करते हुए सहकारी संघ व सरकारी अस्पताल की भूमि को हड़पने की साजिश रची है। उन्होंने बताया कि जिस ज़मीन पर विधायक ने कब्ज़ा किया है उसके एक तरफ़ सहकारी संघ का निर्मित मकान है तो दूसरी तरफ सरकारी अस्पताल की निर्मित बाउंड्री है।

इसके मध्य में शहीद अतवार राम राजभर की प्रतिमा व स्मारक है। इस स्मारक के सिवा मध्य में कोई ज़मीन धरातल पर मौजूद नहीं है। सहकारी बैंक के अध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि जिला सहकारी बैंक इस मामले की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगा, लेकिन विधायक को ज़मीन पर कब्ज़ा नहीं करने देगा।

उन्होंने कहा कि इस मसले पर सहकारी संघ बिल्थरारोड की तरफ से 29 जून को उप जिलाधिकारी व तहसीलदार को लिखित में इसकी जानकारी दी जाएगी और राज्यपाल से इस ममले की शिकायत की जायेगी। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि ज़रूरत पड़ने पर इस लड़ाई में सभी राजनैतिक दलों से जुड़े लोगों तथा संगठनों का भी सहयोग लिया जायेगा। वहीं इस मामले पर धनंजय कनौजिया ने सफाई दी है उन्होंने तमाम आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने सरकारी ज़मीन पर एक इंच भी कब्ज़ा नहीं किया है। मुझपर लगाए जा रहे तमाम आरोप बेबुनियाद हैं। अगर शक है तो मामले की जांच कराई जाए, सच सामने आ जाएगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago