बलिया/ दिल्ली डेस्क : मध्य दिल्ली के दरियागंज इलाके में डिलाइट सिनेमा के स्वीच रूम में तैनात सुरक्षा गार्ड ने रविवार को थियेटर के स्विच रूम की छत से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान संजय कुमार (23) बलिया के हल्दीरामपुर का रहने वाला था। पुलिस ने कहा कि उन्हें सूचना मिली कि दरियागंज के आसफ अली रोड स्थित डिलाइट सिनेमाघर में एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली।
पुलिस उपायुक्त (मध्य) संजय भाटिया ने कहा कि मौके पर पहुंची पुलिस को सिनेमाघर के स्विच रूम की छत से एक व्यक्ति लटकता हुआ मिला। उसकी पहचान सिनेमाघर में बतौर सुरक्षा गार्ड काम करने वाले संजय कुमार के रूप में हुई।
उन्होंने बताया कि शव पर बाहरी चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं और उसे पोस्टमार्टम के लिए लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस के मुताबिक, कुमार की आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है और मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…