बलिया। बेल्थरारोड में अब भ्रष्टचारी नहीं बल्कि असमाजिक तत्व विकासकार्य में रोड़ा बन रहे हैं। और क्षेत्र में अंधेरे में धकेल रहे हैं। जहां क्षेत्र को रोशन करने के लिए लगाई गई सोलर लाइट को ही असमाजिक तत्वों ने नुकसान पहुंचाया। और 7 में से 4 सोलर लाइट को क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि प्रधान ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस जांच कर रही है। मामला सीयर ब्लॉक के ग्राम फरसाटार का है।
शनिवार को गांव के मुख्य मार्ग के अलावा कुल 7 स्थान पर सोलर लाइट ग्राम प्रधान जफरुल हक ने गांव में रोशनी के लिए लगवाई थी। मंगलवार की बीती रात में पंचायत भवन से ब्रम्ह स्थान के बीच लगी 4 सोलर लाइटों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। इतना घिनौना काम कौन करेगा। इस बात पर ग्रामीणों में चर्चा हो रही है।इतना ही नहीं घटना को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी भी है। ग्राम फरसाटार के प्रधान जफरुल हक उर्फ पप्पू ने गांव में रोशनी के लिए जगह जगह 7 सोलर लाइट लगाई गई थी।
ग्राम प्रधान का कहना है कि बीते शनिवार को गांव के मुख्य मार्ग के अलावा 7 जगह सोलर लाइट लगवाई गयी थी। जिसके तीसरे दिन सोमवार की रात में अराजक तत्वों ने 4 सोलर लाइट को क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रधान ने बताया कि तड़के जब काम करने के लिए मजदूर पहुंचे तो उन्होंने घटना की सूचना दी। प्रधान ने बताया कि जब वह वहां पहुंचे तो देखकर हैरान रह गए, सोलर लाइट में लगी बैटरी के तारों को छोटा-छोटा काट दिया गया था। जिससे बैटरी पोल में लटकी हुई है और लाइट टूटकर गिर गई।
ग्राम प्रधान का कहना है कि किसी अराजक तत्व लोगों का काम है जो गांव के विकास में अड़चन डाल रहे है। हालांकि 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी है। मौके पर पहुंचकर पुलिस उसकी छानवीन में जुटी है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…